मा. दत्तात्रय देवीदासराव डिडोळकरजी का जन्म ७ अगस्त १९२३ को बुलढाणा जिले के जलगाव जामोद तहसील के डिडोल गांव में हुआ थादत्ताजी का बचपन नागपुर में चिटणवीसपुरा महाल भाग में व्यतीत हुआ, जहां शालेय शिक्षा के साथ-साथ संघ संस्कार भी उनके व्यक्तित्व में निखरते चले गए। वर्ष १९४७ में एम.एस.सी. तक की शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने मद्रास प्रांत के कालीकट से संघप्रचारक के तौर पर जिला प्रचारक के पद से कार्य की शुरूवात की। वर्ष १९४८ में जब संघ कार्य पर पाबंदी लगाई गई तब दत्ताजी ने नवयुवकों को इकड कर उनमें देशप्रेम की भावना जगाने हेतु विविध कार्यक्रम और उपक्रम चलाने का काम बड़ी कुशलता से किया। जिससे आगे चलकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुई। आप पूरे १० साल तक संघ प्रचारक रहे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना में सहभाग लिया तथा विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष पद को गौरवान्वित किया

वे बहुत ही कुशल संगठक थे, संगठन को बढ़ाने के लिए विविध स्तरों पर संगठन की समितियां स्थापित करने के लिएविद्यार्थी समूह, श्रध्देय प्राध्यापक वर्ग, प्राचार्य, विश्वविद्यालयों के अधिकारी, कुलपति तथा अन्य विद्यार्थी संगठनों के कार्यकर्ताओं से, तथा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुखों से व्यक्तिगत संपर्क निर्माण करने का कार्य दत्ताजी ने अतिशय कुशलता से कियाविद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सभी कारकों के समन्वयन से निराकरण करने की आदर्श प्रक्रिया कैसी होनी चाहिए इसे दत्ताजी ने अपनी कार्यशैली से विकसित किया। कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद शिला स्मारक की नीव रखने के लिए भी उन्होंने कड़ा संघर्ष किया

७ अगस्त २०२३ से ७ अगस्त २०२४ तक माननीय दत्ताजी डिडोळकर का जन्मशती वर्ष है

मा. दत्ताजी के जन्मशती वर्ष के निमित्त विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएं ताकि उनके द्वारा किए गए कार्यों का परिचय नई पीढ़ी को हो सकेजिससे प्रेरित हो कर राष्ट्रको समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण होयही शुभकामना

समारोह समिती

अध्यक्ष

ना. नितीन गडकरी

सचिव

श्री अजय संचेती

उपाध्यक्ष

श्री अरुण लखानी

उपाध्यक्ष

प्रा. अनिरुद्ध देशपांडे

उपाध्यक्ष

प्रा. बाळ दीक्षित

मा. सदस्य

ना. देवेंद्र फडणवीस                           ना. चंद्रकांत दादा पाटील.                   ना. सुधीर मूनगंटीवार.                       श्री. विनोद तावडे                             श्री. राजकुमार भाटीया                              श्री. विनय सहस्रबुद्धे                                डॉ. राजशरण शाही                            डॉ. विलास डागंरे                              श्री. रवींद्र बोरटकर 

Scroll to Top